
रायपुर। समूचे देश में राजनीति गर्मी हुई है इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरे पर हैं। सीएम भूपेश बघेल झारखंड दौरे पर रवाना हो चुके हैं। जाने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार और रघुवर दास पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा झारखंड में किसानों के साथ बहुत अन्याय हुआ है। इस बार झारखंड चुनाव में आदिवासियों के लिए जमीन एक बड़ा मुद्दा रहेगा।
झारखण्ड जाने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र की घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के सभी विधायकों और नेताओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और जीतने के लिए शुभकामना। मुख्यमंत्री ने धान समर्थन मूल्य पर बनी समिति पर कहा कि, 'बजट सत्र के पहले ही समीति अपनी रिपोर्ट देगी, किसानों के हिट में सभी कार्य होने का आश्वासन देते हुए कहा रिपोर्ट के बाद किसानों को राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
इन जगहों पर जनसभाओं को करेंगे संबोधित
गढ़वा में मुख्यमंत्री एक आमसभा को संबोधित करेंगे। गढ़वा में सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री पलामू जिले के चैनपुर गांव पहुंचेंगे। जहां वे पथरा हाईस्कूल में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे भंडरिया हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे वे रांची में अशोक नगर कैंप के कार्यालय में प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।
Click & Read More chhattisgarh news .