Congress Executive Committee: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। नई कार्यकारिणी में 10 से ज्यादा जिलाध्यक्षों में युवा चेहरों को ज्यादा मौका दिया जाएगा।
Congress Executive Committee: नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव होगा। इसकी तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं ने अपने स्तर पर होमवर्क करना शुरू कर दिया है। इस बार तय है कि कांग्रेस में 10 से अधिक जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा।
इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। (Congress Executive Committee) इस बार संगठन में युवाओं को अधिक मौका मिलेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने समय-समय पर इस बात के संकेत दिए हैं। बैज की टीम में बस्तर के कांग्रेसियों को महत्व मिल सकता है।
Congress Executive Committee: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने संगठन में बदलाव को लेकर अपनी हरी झंडी दे दी थी। इसके आधार पर अब उन पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है, जो लंबे समय से काम में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं कुछ वरिष्ठ नेता बीमारी की वजह से संगठन के कामकाज में अपना समय नहीं दे पा रहे हैं।
ऐसे पदाधिकारियों को सीधे तौर पर कार्यकारिणी से बाहर किया जाएगा। इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान किन पदाधिकारियों ने बागवत की थी और (Congress Executive Committee) कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी का साथ नहीं दिया था।
छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ते अपराध और बेलगाम अपराधियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन| यहां पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार हिंसा भड़काने के आरोप जेल में दबं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आग बबूला कांग्रेसियों ने सरकार को चेतावनी दे डाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर…