रायपुर

राजनांदगांव में कांग्रेस की बड़ी जीत, बालोद, कवर्धा, जांजगीर चांपा में चल रही वोटों की गिनती

Chhattisgarh Nagar Panchayat Result: त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम एवं उप चुनाव के लिए हुए वोटों की गिनती जारी है। वहीं कांग्रेस ने धुमका नगर पंचायत में जीत दर्ज की है..

2 min read
Jun 04, 2026
nagar panchayat election result
nagar panchayat election result

Chhattisgarh Nagar Panchayat Result: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम एवं उप चुनाव के परिणाम अगले कुछ ही घंटों में साफ हो जाएंगे। सुबह 9 से बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा जिलों के क्षेत्रों में वो​टों की गिनती जारी है। बता दें कि 5 नगरीय निकाय अध्यक्ष, 71 पार्षद, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 34 सरपंच और 107 पंच पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 1 जून को इन पदों पर वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। वहीं आज परिणाम आ रहे हैं।

कांग्रेस जीत की जीत

राजनांदगांव जिले के घुमका नगर पंचायत (Chhattisgarh Nagar Panchayat result) में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां अध्यक्ष पद कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती 85 वोट से जीत गई है। बता दें कि पहली बार घुमका नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। वहीं 15 पार्षद पद के लिए अभी मतगणना जारी है। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी व हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है।

नगर पंचायत चुनाव: अध्यक्ष पद पर भाजपा 537 मतों से आगे

बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड के परिणाम सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 6 से 10 तक की मतगणना पूरी हो चुकी है, वहीं अध्यक्ष पद की दौड़ में भी भाजपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कुल 537 मतों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में मिली बढ़त के बाद दूसरे राउंड में भी भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है।

दूसरे राउंड में वार्ड क्रमांक 6, 7 एवं 10 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड क्रमांक 8 और 9 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे। इसके साथ ही अब तक घोषित 10 वार्डों के परिणामों में भाजपा सबसे आगे दिखाई दे रही है।

पंचायतों में भी कई महत्वपूर्ण पदों का फैसला

पंचायत चुनाव में 10 जनपद पंचायत सदस्य, 34 सरपंच और 107 पंच पदों के लिए मतदान कराया गया था। कई जगहों पर मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और ग्रामीण नेतृत्व को लेकर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसका परिणाम आज सामने आएगा।

बम्हनीडीह में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा 889 मत से विजयी।

Updated on:
04 Jun 2026 10:49 am
Published on:
04 Jun 2026 10:25 am