रायपुर

cricket news: छत्तीसगढ़ के आशीष चौहान की घातक गेंदबाजी, दूसरे दिन मुंबई ने गंवाए 41 रन पर 6 विकेट

बीसीसीआई रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी के छठे मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ अपने गेंदबाज आशीष चौहान (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई के खिलाफ वापसी करने में सफल रही।

less than 1 minute read
Feb 11, 2024
cricket news: छत्तीसगढ़ के आशीष चौहान की घातक गेंदबाजी, दूसरे दिन मुंबई ने गंवाए 41 रन पर 6 विकेट

छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुंबई की पहली पारी 351 रन पर सिमटी

रायपुर. बीसीसीआई रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी के छठे मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ अपने गेंदबाज आशीष चौहान (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई के खिलाफ वापसी करने में सफल रही। मैच के दूसरे दिन मेजबान गेंदबाजों ने आशीष के नेतृत्व में शानदार गेदबाजी करते हुए मुंबई की पहली पारी को 351 रन रोकने में सफल रहे। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन मुंबई अपने 310/4 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन मेजबान गेंदबाजों के सामने उसके अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और मात्र 41 रन पर ही शेष 6 विकेट गंवा दिए। मुंबई के पृथ्वी शॉ ने सर्वाधिक 159 और भूपेन लालवानी ही शतकीय पारी खेल सके।

लगातार दूसरे मैच में आशीष ने झटके 5 विकेट
मेजबान गेंदबाज आशीष चौहान ने अपने लगातार दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और पांच से अधिक विकेट झटके। मुंबई की पहली पारी में आशीष ने उसके 6 बल्लेबाजों को पैवेलियन वापस भेजा। रविकिरण ने 3 विकेट लिए। इससे पहले घरेलू मैदान में ही आशीष ने अपने पदार्पण मैच में केरल के खिलाफ पंाच विकेट झटके थे।

मेजबान टीम की सधी शुुरुआत

दूसरे दिन शनिवार पहले ही सत्र में मुंबई की पहली पारी को 351 रन पर रोकने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मेजबान बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया, जिससे छत्तीसगढ़ दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट खोकर 180 रन बना लिए। शशांक चंद्राकर ने सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली। संजित देसाई ने 41 रन बनाए। कप्तान अमनदीप खरे नाबाद 35 व केडी एकनाथ नाबाद 6 रन पर लौटे, जो तीसरे दिन पारी को आगे बढ़ाएंगे।

Published on:
11 Feb 2024 12:50 am
Also Read
View All