Crime News: एक प्लांट में काम करते समय मामूली कहासुनी हो जाने पर एक व्यक्ति ने एयर ब्लोअर मशीन से अपने साथी के पेट में हवा भर दी। इससे उसका पेट फूल गया। अंतड़ियां सूज गईं।
Crime News: रायपुर @नारद योगी। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साथी मजदूर के साथ ऐसी हैवानियत की कि वह मौत और जिंदगी के बीच झूल रहा है। एक प्लांट में काम करते समय मामूली कहासुनी हो जाने पर एक व्यक्ति ने एयर ब्लोअर मशीन से अपने साथी के पेट में हवा भर दी। इससे उसका पेट फूल गया। अंतड़ियां सूज गईं। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरंग इलाके में स्थित एक साल्वेंट प्लांट में करीब 50 वर्षीय मजदूर काम करता है। उसके साथ मोती साहू भी काम करता है। 11 मार्च को सुबह काम करने के लिए मजदूर प्लांट पहुंचा। वहां मोती भी था। वह धूल झाड़ने की मशीन(एयर ब्लोअर) से काम कर रहा था। पीड़ित भी काम शुरू करने से पहले अपना कपड़ा बदल रहा था। इस दौरान मोती से उसने सामान्य मजाक किया। इससे वह नाराज हो गया और एयर ब्लोअर को उसके मल द्वार में घुसा दिया। इससे बड़ी मात्रा में हवा पीड़ित के पेट में भर गई। वह दर्द से परेशान होकर वहीं गिर गया।
पेट में हवा भर जाने से पीडि़त की हालत बिगड़ गई। आरोपी मोती और कंपनी के अन्य लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें निजी अस्पताल में रेफर किया गया। घटना से उसकी अंतड़ियां सूज गई है। बताया जाता है कि उसके पेट में इन्फेक्शन भी हो गया है। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत आरंग थाने में की।
वर्सन
पीड़ित का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - हरीश साहू, टीआई, आरंग