रायपुर

चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश.. फिसलकर गिरा युवक, रायपुर स्टेशन में ही कटकर हो गई दर्दनाक मौत

CG Railway Accident News : रेलवे स्टेशन में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2023, 12:09 PM IST
demo.jpg

CG Railway Accident News : रेलवे स्टेशन में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफार्म और चलती ट्रेन के बीच फंस जाने से एक यात्री की कटकर मौत हो गई। यह हादसा ट्रेन के प्लेटफार्म में एंट्री करने के दौरान हुआ। चलती हुई ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में यात्री अपनी जान गंवा बैठा।

CG Railway Accident News : स्टेशन में यह हादसा विशाखापट्टनम से एलटीटी लोकमान्य तिलक जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन आने के दौरान हुआ। वैसे यह ट्रेन शाम 6.30 बजे तक आती है, परंतु रविवार को 5.45 बजे ही रायपुर स्टेशन आ गई। ट्रेन प्लेटफार्म पर लग रही थी। (cg railway news) इस पर पहले से इंतजार कर रहा एक यात्री जनरल कोच में बैठने के लिए ट्रेन के साथ दौड़ते हुए चढ़ने लगा, उसी दौरान यात्री का पैर ऐसा फिसला कि वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच से पटरी पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। क्योंकि, तब तक पूरी ट्रेन प्लेटफार्म पर लग भी नहीं पाई थी। (chhattisgarh news in hindi) जब ट्रेन रुकी तो जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों ने उसके शव को बाहर निकाला। ऐसी दर्दनाक घटना देखकर अन्य यात्री भी सन्न रह गए।

पत्रिका की अपील जल्दबाजी से बचें

CG Railway Accident News : चलती ट्रेन में चढ़ने से कभी भी दर्दनाक हादसा हो सकता है। इसलिए ऐसी जल्दबाजी से बचें। पत्रिका यात्रियों से अपील करता है कि ट्रेनें प्लेटफार्म पर रुकने पर ही चढ़ें। चलती ट्रेन में चढ़ने से रेलवे भी मना करता है। (raipur railway accident news) आपसे अपील है कि कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करें, वरना जान से हाथ धोना पड़ सकता है।

ट्रेन में बैठे जीजा को सामान देने आया था युवक

जीआरपी में एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय युवक विकास कुंजे ग्राम आमलापाले खरियाड रोड थाना क्षेत्र का रहने वाला था। (railway accident news) इस ट्रेन के जनरल बोगी में पहले से उसके जीजा भूरी साव सफर कर रहे थे, उन्हें कुछ सामान देने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच की जगह में जा घुसा। (cg railway accident) इससे उसका शरीर पेट से कट गया। मृतक के जीजा के सामने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया गया।

Published on: