CG Deputy CM : छत्तीसगढ़ के नए उपमुख्यमंत्री में विजय शर्मा का चयन हुआ है। कल विधायक दल की बैठक में दो मुख्यमंत्री की घोषणा की गई। अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री घोषित किया गया वहीं मुख्यमंत्री के लिए विष्णुदेव साय का नाम घोषित किया गया।
CG Deputy CM Vijay Sharma : विधायक दल की बैठक में कल दो दिग्गजों का नाम उपमुख्यमंत्री के लिए घोषित किया गया। अरुण साव और विजय शर्मा का नाम उपमुख्यमंत्री के चयन के लिए घोषित किया गया। वहीं विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री घोषित किया गया। विजय शर्मा का उपमुख्यमंत्री के लिए चयन होना कांग्रेस के मुंह पर तमाचा लगने जैसा है।
बघेल ने भेजा था जेल
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का चयन उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो कहते हैं कि - बीजेपी नरम पड़ गई है। फायरब्रांड हिंदुत्व नेता विजय शर्मा को भूपेश बघेल ने जेल भिजवा दिया था। बता दें कि, विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए। विजय शर्मा कांग्रेस के दिग्गज नेता वन मंत्री मोहम्मद अकबर को भारी वोटों से हराकर विजयी हुए। विजय शर्मा ने अकबर को 40,000 वोटों से हरकार भारी जीत दर्ज की।
हिमंता और योगी आदित्यनाथ ने कही थी ये बात
चुनाव के समय असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कवर्धा में विजय शर्मा के लिए जमकर चुनावी प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने बहुत बड़ी बात कही थी जीका जनता पर सीधा असर पड़ा था। मुख्यमंत्री हिमंता बोले कि - 'एक अकबर को जिताओगे तो सौ अकबर पैदा होगा'..... विजय शर्मा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने भी जमकर चुनावी प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्टाचारों का काला चिट्ठा जनता तक पहुंचाया।