रायपुर

बड़ी सौगात! रावणभाठा मैदान को मिले 51.65 लाख, हाईमास्ट लाइट समेत कई विकास कार्यों की स्वीकृति

CG News: राजधानी रायपुर में खेल और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ी सौगात दी है।

less than 1 minute read
Sep 25, 2025
बड़ी सौगात! रावणभाठा मैदान को मिले 51.65 लाख, हाईमास्ट लाइट समेत कई विकास कार्यों की स्वीकृति

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेल और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ी सौगात दी है। रायपुर नगर निगम के शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड (वार्ड-62) स्थित रावणभाठा मैदान के विकास कार्यों के लिए विभाग ने कुल 51 लाख 65 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से आदेश जारी किए हैं। इस बजट से मैदान में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

CG News: दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे जत्थे को ट्रैक्टर ने कुचला, एक युवती की मौत, दो गंभीर रूप घायल

CG News: स्वीकृत कार्य और बजट

पेवर ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट में टॉयलेट, प्रवेश द्वार और फिटिंग कार्य – ₹45 लाख 68 हजार

हाईमास्ट लाइट – ₹5 लाख 97 हजार

CG News: 5 लाख 97 हजार स्वीकृत

इन कार्यों के पूरा होने से रावणभाठा मैदान का स्वरूप बदलेगा और यहाँ आने वाले खिलाड़ियों और आम नागरिकों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मैदान में हाईमास्ट लाइट लगने से अब शाम के समय भी लोग खेलकूद और गतिविधियाँ कर पाएंगे। वहीं, पेवर ब्लॉक और टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग रही हैं, जो अब पूरी होने जा रही हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग का मानना है कि इन विकास कार्यों से न केवल मैदान का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि यह क्षेत्र खेलकूद और सामुदायिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र भी बनेगा। रावणभाठा मैदान रायपुर शहर का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जहाँ अक्सर सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन भी होते हैं। नई स्वीकृत राशि से मैदान को आधुनिक स्वरूप देने की योजना है, ताकि यह क्षेत्र खेल और सामुदायिक गतिविधियों का हब बन सके।

Updated on:
25 Sept 2025 08:51 am
Published on:
25 Sept 2025 08:50 am
Also Read
View All

अगली खबर