27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे जत्थे को ट्रैक्टर ने कुचला, एक युवती की मौत, दो गंभीर रूप घायल

CG News: हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, कांटागांव निवासी महादई नेताम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
CG News: दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे जत्थे को ट्रैक्टर ने कुचला, एक युवती की मौत, दो गंभीर रूप घायल

पैदल जा रहे जत्थे को ट्रैक्टर ने कुचला (Photo Patrika)

CG News: कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दहिकोंगा कोल्ड स्टोरेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे युवाओं के जत्थे को कुचल दिया।

इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, कांटागांव निवासी महादई नेताम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में सदबती मंडावी और ललिता मरकाम को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक ललिता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोंडागांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग