रायपुर

Dhan Kharidi: 27 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन, 31 जनवरी तक बेच सकेंगे धान

CG Paddy Purecurement: धान खरीदी अवधि 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। खरीदी केंद्रों में तौल के लिए इलेक्ट्राॅनिक कांटा-बांट की व्यवस्था की गई है।

2 min read
Nov 13, 2024

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कृषकों की संख्या 27,01,109 है। इस वर्ष 1,35,891 नए किसान पंजीकृत हुए हैं, जिससे 1,36,263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है। कुल 34,51,729 हेक्टेयर रकबे में पंजीयन अनुसार धान उपार्जन का अनुमान है।

Dhan Kharidi: सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाए गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी।

CG Dhan Kharidi: किसान 31 जनवरी तक बेच सकेंगे धान

मंत्री बघेल ने बताया कि धान खरीदी अवधि 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। खरीदी केंद्रों में तौल के लिए इलेक्ट्राॅनिक कांटा-बांट की व्यवस्था की गई है।

शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर

धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिए गए हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है, जिसका नं. 0771-2425463 है।

राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में चेक पोस्ट की स्थापना

सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जिलों में अधिकृत व्यापारियों की सूची जिला प्रशासन के साथ साझा किया गया है। एनआईसी द्वारा तैयार मोबाइल ऐप के माध्यम से गिरदावरी के खसरों का पुनः सत्यापन लगातार जारी है।

Published on:
13 Nov 2024 11:28 am
Also Read
View All

अगली खबर