रायपुर

रेलवे पेंशनभोगियों को बड़ी राहत, इन 7 स्टेशनों पर बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, जानें तारीखें

Railway Pensioners: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रायपुर रेल मंडल ने सात रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए विशेष शिविर शुरू किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 9:25 AM IST
Chhattisgarh News
रेलवे पेंशनभोगियों को बड़ी राहत (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। Digital Life Certificate: रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को पेंशन संबंधी औपचारिकताओं के लिए अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। रायपुर रेल मंडल ने पेंशनभोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के सात स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) बनाने के लिए विशेष शिविर शुरू किया है। यह अभियान 2 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगा।

रेलवे की इस पहल से बुजुर्ग पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया आसान होगी। अब उन्हें डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र तैयार कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर निर्धारित तिथियों में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है।

सात स्टेशनों पर अलग-अलग तारीखों में सुविधा

  • रायपुर स्टेशन: 30 नवंबर।
  • दुर्ग स्टेशन: 6 और 7 नवंबर।
  • बीएमवाई स्टेशन:11 से 14 नवंबर और 25 से 26 नवंबर।
  • भिलाई स्टेशन: 16 से 18 नवंबर।
  • भाटापारा स्टेशन: 19 से 21 नवंबर।
  • तिल्दा-नेवरा स्टेशन: 27 और 28 नवंबर।
  • दल्लीराजहरा स्टेशन: 23 और 24 नवंबर।

कल्याण निरीक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी

शिविरों के संचालन और पेंशनभोगियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडल के कार्मिक विभाग की ओर से कल्याण निरीक्षकों को नामित किया गया है। ये अधिकारी शिविरों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।

Updated on:
8 Nov 2026, 9:25 AM IST
Published on: