रायपुर

दिवाली की छुट्टी में बड़ा फेरबदल, अब 1 नवंबर नहीं बल्कि इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक

Diwali Holiday 2024: दिवाली की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विद्वानों में दिवाली का तारीख को लेकर चल रहे मतभेद के कारण छात्र भी असमंजस में हैं कि आखिर स्कूलों में दिवाली की छुट्टी कब रहेगी। इसी बीच दिवाली की छुट्टी को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 11:50 AM IST
Diwali Holiday 2024

Diwali Holiday 2024: दिवाली भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार छात्रों को लिए भी काफी उत्साह भरा रहता है, क्योंकि इस दिन छात्रों को स्कूल की छुट्टी भी मिलती है। आलम ये है कि इस बार दिवाली की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों को कहना है कि दिवाली 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी, वहीं कुछ का कहना है कि यह 1 नवंबर को मनाई जाएगी। इसी बीच छुट्टी की तारीखों में बड़ा बदलाव किया गया है। तो आइए जानते है आखिर दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी कब रहेगी।

12 नवंबर को मिलेगी छुट्टी

भिलाई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है। पूर्व में घोषित दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 1 नवंबर को परिवर्तित कर देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) 12 नवंबर दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। बता दें कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है।

10 दिसंबर को अवकाश घोषित

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने 1 नवंबर के स्थान पर अब 10 दिसंबर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 1 नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

इसके मद्देनजर कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 दिपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 12 नवंबर व 10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

दीपावली 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक

दिवाली 5 दिन मनाई जाती है। पांच दिनों का ये त्योहार 29 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर नरक चौदस, 31 अक्टूबर दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने दिवाली के लिए 6 दिन की छुट्टी देने की घोषणा की है, जो 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगा।

Updated on:
23 Oct 2024, 11:50 AM IST
Published on: