रायपुर

विदेशों में भी गोबर के दीये से जगमग होगी दिवाली, मनोहर गोशाला में बने गोबर के दीये

Raipur News: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोहर गोशाला की ओर से नि:शुल्क गोबर के दीये वितरित किए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2023, 3:52 PM IST
Diwali will be lit with cow dung lamps in foreign countries too Raipur
मनोहर गोशाला में बने गोबर के दीये

रायपुर। Chhattisgarh News: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोहर गोशाला की ओर से नि:शुल्क गोबर के दीये वितरित किए जा रहे हैं। कामधेनु गोमाता के गोबर से निर्मित औषधि युक्त गोबर के वैदिक दीपक भारत सहित विदेशों में भी दिवाली पर जगमगाएंगे।

इसके लिए मनोहर गोशाला की ओर से अमरीका, ब्राजील सहित कई देश कोरियर के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी गोबर के दीये प्रेषित किए जा चुके हैं। मनोहर गोशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया, गोशाला में इस वर्ष दिवाली पर नि:शुल्क वितरण के लिए एक लाख से अधिक दीपक का निर्माण किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक करीब साढ़े चार लाख दीपक नि:शुल्क पिछले चार साल में वितरित किए जा चुके हैं।

Published on: