
रायपुर. Doctor Molested Femail Patient: पुलिस के मुताबिक महोबाबाजार में डा. नूतन चंद्राकर का क्लीनिक है। गुरुवार की शाम 25 वर्षीया महिला अपना उपचार कराने डॉक्टर चंद्राकर के पास पहुंची। इलाज के बहाने डॉक्टर ने महिला से छेड़छाड़ की।
इससे व्यथित होकर महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बाद पीडि़ता पति के साथ आमानाका थाना पहुंची। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर चंद्राकर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत
डॉक्टर के खिलाफ कथित रूप दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत की गई है। डॉक्टर ने महिला द्वारा कराई गई एफआईआर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी दायर किया है। उल्लेखनीय है कि दंत चिकित्सक के खिलाफ एक महिला ने कथित दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया है।
इससे पहले महिला ने दंत चिकित्सक से पैसों की मांग की थी। इसकी वॉइस रिकार्डिंग डॉक्टर के पास मौजूद है। उन्होंने एसएसपी आरिफ शेख को लिखित शिकायत करते हुए महिला के खिलाफ प्रताडऩा व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करने की मांग की है।