
रायपुर/बिलासपुर. विदेश की यात्रा बिना पासपोर्ट के संभव नहीं है। पहले विदेश जाने वालों को लोग बुरा समझते थे लेकिन अब तो विदेश जाने वालों का अभिनंदन किया जाता है। समय बदल गया है और लोग विकास की ओर बढ़ रहे है। हमारे शहर के लोग भी अब विदशों में जाते है। कुछ जॉब के लिए तो कुछ पढ़ाई के लिए। वहीं कुछ तो भ्रमण करने के लिए भी विदेश जाने लगे है। जो बहुत अच्छी बात है लोगों को पासपोर्ट बनवाकर एक बार अवश्य ही विदेश जाना चाहिए।
ताकि वहां की व्यवस्था को देख सके। हम चाहे विदेश सैकड़ों बार जाए लेकिन अपने भारत देश जैसा देश कोई नहीं है। इस देश की उन्नति व प्रगति में सभी को अपना सहयोग देना होगा। यह बातें रविवार को मंत्री अमर अग्रवाल ने पासपोर्ट सेवा केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर राजकिशोर नगर उपडाकघर में कही।
विदेश मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शहर के राजकिशोर नगर स्थित उपडाक सेवा केन्द्र में रविवार को पासपोर्ट शाखा की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री अमर अग्रवाल रहे। उन्होंने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह हमारे शहर के विकास व प्रगति है। जो शहर में पासपोर्ट बनाने की सेवा शुरू की जा रही है। इसका लाभ अवश्य ही शहरवासियों को लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सांसद लखन लाल साहू रहे।
उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की चौथी शाखा है जो हमारे शहर में खोली गई है। अब चार जिले जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कोरबा के लोगों को रायपुर नहीं जाना पड़ेगा वे शहर में ही पासपोर्ट बनवा सकेंगे। कलेक्टर पी दयानंद ने कहा कि रायपुर, दुर्ग के बाद पासपोर्ट बनवाने में बिलासपुर तीसरे स्थान पर है। पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले रायपुर जाना होता था लेकिन अब पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। अब अधिक संख्या में सरल ढंग से पासपोर्ट बनवा सकते है।
इस अवसर पर रीजनल पासपोर्ट आफिसर सीपी यादव ने पासपोर्ट सेवा के विषय में विस्तार से बताई। कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, निदेशक महेन्द्र गजभिए सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
एेसे कर सकते है आवेदन
पासपोर्ट बनवाने के लिए www.pasportindia.jov.in जीओवी डॉट इन पर आवेदन कर सकते है। इसमें आधार कार्ड, 10वीं का अंक सूची आवश्यक होगी। इसमें 1500 रुपए की राशि अदा कर पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
प्रथम आवेदकों को पावती बांटी पावती
पासपोर्ट सेवा केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर मंत्री द्वारा पासपोर्ट आवेदकों को उनकी पावती दी गई। इसमें पहले आवदेक बृजेश गुप्ता, मीना गुप्ता, स्वास्तिक प्रजापति, शांतनु दीक्षित, कृष्ण कुमार अग्रवाल को पावती देते हुए शुभकामनाएं दी गई। सुकन्या योजना के खाता धारकों को भी पास बुक का वितरण किया गया। इसमें हर्षिता पांडे, समृद्धि गोस्वामी, अर्पिता सरकार, साक्षी सिदार को पासबुक दी गई।