10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG-CBSE बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, नकलचियों पर एेसे रखी जाएगी नजर

CG व CBSE Board से संचालित 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं

2 min read
Google source verification
CG News

रायपुर . CG व CBSE Board से संचालित 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। सीजी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 2155 केंद्रों में 4 लाख, वहीं सीबीएसई के 50 केंद्रों में लगभग 40 हजार 10वीं-12वीं के परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। CG Board की परीक्षाएं सुबह 9 से 12:15 बजे तक, वहीं सीबीएसई बोर्ड के लगभग 40 हजार परीक्षार्थी 50 केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा देंगे।

सीजी बोर्ड के 10वीं के परीक्षार्थी पहला पर्चा गणित के रूप में देंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल व एनसीईआरटी ने भी इनके सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक व गोपनीय सामग्रियां पूर्व में ही सभी केंद्राध्यक्षों तक भेज दी हैं। इसके अतिरिक्त मंडल की ओर से जिला स्तर पर छात्रों को सुदूर केंद्रों तक पहुंचने की व्यवस्था बनाने सभी कलक्टरों को निर्देशित किया है। इसके साथ ही मंडल की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों को चिंहांकित कर, उन स्थानों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा के संचालन संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। विभिन्न जिलों से संदनशील व अतिसंवेदनशील मिलाकर 137 केंद्र चिंहांकित किए हैं।

अतिरिक्त पुलिस होगी तैनात

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दे दिए गए हैं। इन केंद्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ मुख्य चौक चौराहों पर कैमरे से निगरानी करने भी निर्देश दिए गए हैं। जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

6 निरीक्षक दल गठित

अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा के दृष्टिकोण से जिला शिक्षा विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिले के 137 केंद्रों में हजारों परीक्षार्थी आज सीजी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसके मद्देनजर जिलाधिकारियों ने 6 निरीक्षक दलों का गठन किया है। जिसमें 4 ब्लॉक स्तर पर (प्रत्येक ब्लॉक से एक) व जिले से 2 दलों का गठन किया गया है, जो कि परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों में परीक्षार्थियों व पर्यवेक्षकों पर नजर रखेंगे।

मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित

माशिमं की ओर से परीक्षा केंद्रों में मोबाइल पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है, इस संदर्भ में निर्देश पूर्व में पे्रषित किया जा चुका है। इस बार परीक्षार्थियों के साथ-साथ पर्यवेक्षक भी मोबाइल का उपयोग केंद्रों में नहीं कर पाएंगे। एेसा करते पाए जाने पर पर्यवेक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई के साथ, छात्रों को भी परीक्षा संबंधी सामग्रियों के अतिरिक्त कुछ पाए जाने पर अनुचित साधनों के उपयोग की कार्रवाई की जाएगी।

टोल फ्री नंबर भी

माशिमं की ओर से परीक्षा संबंधी किसी प्रकार की कोई भी समस्या होने पर परीक्षार्थी व केंद्राध्यक्ष अपनी समस्या का समाधान टोलफ्री नंबर से ले सकते हैं। 19 फरवरी से जारी इस नंबर से संबंधित पंपलेट सभी केंद्रों में गोपनीय सामग्रियों के साथ चस्पा करने भेजी गई हैं।