रायपुर

Lok Sabha Election 2024: CM विष्णु बोले – जिसके ऊपर 508 करोड़ लेने का आरोप, उसे कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

Lok sabha election 2024: साय ने आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद क्षेत्र की मांगों को प्रमुखता से सांय-सांय पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा - विधानसभा चुनाव में हम यहां पिछड़ गए थे, लेकिन इस बार आपका भरपूर सहयोग चाहिए, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।
2 min read
Apr 12, 2024
raipur.jpg

Lok sabha election 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के प्रत्याशी चयन के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि राजनांदगांव में सट्टा चलवाने के आरोपी पूर्व सीएम भूपेश बघेल को किस हैसियत से उतारा है। साय बोले - बघेल पर महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलवाने के लिए 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है, एफआईआर भी हुआ है।

जिसने पूरे पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़िया लोगों को लूटने का काम किया, ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जिन्होंने पहले गंगाजल की झूठी कसम खाकर गंगा मैया का अपमान किया और अब महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। साय ने कहा - ऐसे प्रत्याशी को मजा चखाना है, उसकी जमानत जब्त करानी है। ऐसे हराना है कि आने वाले समय में भूपेश बघेल राजनांदगांव की तरफ नजर उठा के भी न देख सकें।

राजनांदगांव के मुढ़ीपार, डोंगरगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भूपेश बघेल पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस की विफलताओं को आमजन के सामने रखा और कांग्रेस को सबक सिखाने की बात कही।

साय ने आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद क्षेत्र की मांगों को प्रमुखता से सांय-सांय पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा - विधानसभा चुनाव में हम यहां पिछड़ गए थे, लेकिन इस बार आपका भरपूर सहयोग चाहिए, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।

साय बोले - अपने पहले कार्यकाल में संतोष पांडेय ने क्षेत्र की मांगों को संसद में प्रमुखता से उठाया। इसलिए उनके अच्छे कार्यों को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से उन्हें प्रत्याशी बनाया है। आप सभी से अपील करता हूँ कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 26 अप्रैल को संतोष पांडेय को अपना मत देकर पुनः सांसद बनाएं।

Updated on:
12 Apr 2024 11:18 am
Published on:
12 Apr 2024 10:13 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?