
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम और दूसरे चरण के लिए भाजपा-कांग्रेस के नेताओं सहित राजनीति में रुचि रखने वाले गुणा-भाग में लगे हैं कि किसके पक्ष में ज्यादा वोटिंग हुई है। वोटिंग प्रतिशत के हिसाब से हर कोई अपने-अपने समीकरण बिठाने में लगे हुए हैं। आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रथम और दूसरे चरण में प्रदेश की चार सीटों पर मतदान हुआ है। इन चार सीटों में कुल 32 विधानसभा आती हैं। विधानसभावार मतदान यदि वोटिंग प्रतिशत पर नजर डालें, तो सर्वाधिक वोटिंग प्रथम चरण के चुनाव में बस्तर विधानसभा क्षेत्र में 83 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसी तरह 80 प्रतिशत से अधिक वोटिंग 32 विधानसभा में से सिर्फ 4 सीटों पर ही हुई है। इन चारों सीटें अभी कांग्रेस के पास है। वहीं 15 विधानसभा में 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है, जिनमें अभी 9 भाजपा के पास तो 6 कांग्रेस के पास है।
लोकसभा प्रथम और दूसरे चरण के लिए हुई वोटिंग प्रतिशत को लेकर भाजपा और कांग्रेस में संगठन स्तर पर समीक्षा भी की जा रही है कि किस विधायक के विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम है और कहां ज्यादा। खासकर भाजपा में इसकी ज्यादा समीक्षा की जा रही है क्योंकि राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद सत्तारुढ़ विधायक के क्षेत्र में मतदान प्रतिशत क्यों कम हुआ है। बता दें कि 32 विधानसभा क्षेत्र में से 15 सीट पर भाजपा तो 17 सीट पर वर्तमान में कांग्रेस विधायक है।
लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में 2024 में इन चार सीटों के 32 विधानसभा क्षेत्रों में से एक-दो सीटों को छोड़कर लगभग सभी सीटों पर एक से तीन प्रतिशत अधिक वोटिंग हुई है। इस बार की तरह बस्तर लोकसभा सीट के बस्तर विधानसभा में 2019 में भी सर्वाधिक 81.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
कोंडागांव - 78.33 - 75.67
नारायणपुर - 67.74 - 68.46
बस्तर - 81.31 -83.34
जगदलपुर - 77.10 - 75.52
चित्रकोट - 77.19 - 76.07
दंतेवाड़ा - 56.67 -67.06
बीजापुर - 42.20 -43.42
कोंटा - 47.23 -54.38
सरायपाली - 75.74 - 75.22
बसना - 74.42 - 74.83
खल्लारी - 68.40 - 70.43
महासमुंद - 69.81 -69.12
राजिम - 73.65 -75.59
बिंद्रानवागढ़ - 79.87 -81.19
कुरुद - 76.48 - 77.67
धमतरी - 75.75 -75.70
सिहावा - 77.30 - 79.93
संजारी बालोद - 77.84 -75.88
डौंडीलोहारा - 74.51 -74.93
गुंडरदेही - 75.67 - 74.40
अंतागढ़ - 69.83 -74.99
भानुप्रतापपुर - 71.09 -76.18
कांकेर - 73.93 -76.95
केशकाल - 74.21- 77.11
पंडरिया - 70.89- 71.97
कवर्धा - 76.24 -75.43
खैरागढ़ -78.27- 78.04
डोंगरगढ़ - 76.96 -79.41
राजनांदगांव - 77.01 -77.20
डोंगरगांव - 78.43 -82.36
खुज्जी - 77.41 -81.62
मोहला-मानपुर - 75.25 -77.09