वर्ष 2021 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा कारोनाकाल के कारण बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी, लेकिन शामिल होने वालों में बालिकाओं की संख्या ज्यादा रही। हालांकि, परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 2021 में 227558 बालक और 239703 बालिका समेत कुल 467261 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 286850 छात्र-छात्राएं शामिल रही, जिसमें 132056 बालक और 154794 बालिका शामिल हैं। परिणाम 97.43 फीसदी रहा, जिसमें 98.06 बालिकाओं का प्रतिशत रहा। बालक 96.69 फीसदी पास हुए।