रायपुर

Winter 2024: 15 नवंबर से शुरू होगा कड़ाके की ठंड का दौर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Winter 2024: कड़ाके की ठंड अभी कुछ दिनों तक नहीं होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि, 15 नवंबर यानि आज के बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2024, 9:19 AM IST
Winter 2024
Winter 2024

Winter 2024: देशभर में मौसम ने करवट बदल ली है। लगभग सभी हिस्सों में हल्की ठंड तो कहीं कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। लोग अपने आप को ठंड़ी हवाओं से बचाने के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं। ऐसे में बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी अब ठंड ने दस्तक दे दी है।

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन फिलहाल कड़ाके की ठंड अभी कुछ दिनों तक नहीं होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि, 15 नवंबर यानि आज के बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है।

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की नमी आने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की सर्दी शुरू होने वाली है।

फिलहाल ज्यादातर जिलों में मौसम साफ दिख रहा है। हालांकि, सुबह और रात के तापमान में भी अब हल्की गिरावट हो रही है, जिससे लोगों को हल्की-हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

Updated on:
15 Nov 2024, 9:19 AM IST
Published on: