8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए अभी करना होगा इंतजार, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

CG Weather Update: बिलासपुर जिले में नवंबर माह शुरू होने के बाद भी अभी तक ठंड ने जोर नहीं पकड़ी है। जिससे उमस भरी गर्मी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 11 Nov 2024, 12:53 PM IST

CG WEATHER NEWS

CG WEATHER NEWS

Weather Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नवंबर माह शुरू होने के बाद भी अभी तक ठंड ने जोर नहीं पकड़ी है। रोजना छा रहे आंशिक बादलों की वजह से अधिकतम व न्यानतम दोनों तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। जिससे उमस भरी गर्मी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड के बीच बदली हवा की दिशा…

CG Weather News: प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

स्थान अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 30.4 21.0

पेंड्रा 28.9 17.8

अंबिकापुर 28.9 15.8

रायपुर 31.1 19.0

जगदलपुर 30.3 18.1

राजनांदगांव 30.5 19.5

रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने से भले ही कड़ी धूप से राहत मिली, पर उमस भरी गर्मी परेशानी बढ़ाती ही रही। रात में भी ठंड का अहसास नहीं हुआ। बता दें कि दो दिन पहले न्यूनतम तापमान जहां 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, वह एक बार फिर से बढ़ कर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लिहाजा पिछले दिनों ठंड से बचने लोगों से स्वेटर, जैकेट निकाल लिए थे, अब फिर से उसे रख दिए हैं। इधर अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के कम नहीं हो रहा हे। रविवार को अधिकतम तापमान 30 .4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम के उतार-चढ़ाव से फिर बढ़ी मौसमी बीमारी

भले ही तापमान में ठंड के मौसम के अनुरूप गिरावट नहीं आई है, पर ठंड के मौसम का आगमन जरूर हो गया है। तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। यही वजह है कि अस्पतालों में एक बार फिर सर्दी-खांसी, बुखार के मरीजों की लंगी कतार लगने लगी है।