लॉ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स द्वारा कुलपति सुखपाल सिंह को पद हटाने के लिए किए जा रहे आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा
रायपुर. हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स द्वारा कुलपति सुखपाल सिंह को पद हटाने के लिए किए जा रहे आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। उनकी मांगों का निराकरण नहीं होने पर छात्रों ने सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।
छात्रों ने शनिवार को अपने आंदोलन को ट्विटर के माध्यम से ट्रेंडिंग बना रहे हैं। देश भर के लोगों से समर्थन प्राप्त होने के साथ ट्विटर में के साथ हज़ारो ट्वीट हो चुके हैं।
इसके अलावा शनिवार सुबह 11 बजे छात्र संघ के अध्यक्ष स्नेहल रनजन शुक्ला और उपाध्यक्ष स्वाति भार्गव सहित तुषार, अदिल और सिद्धार्थ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जो कि विवि के कुलाधिपति है श्री ए के त्रिपाठी से मिलने पहुंचे। जहां छात्रों को निराशा हाथ ली।
धरने पर बैठे छात्रों के बीच जकांछ के नेता अमित जोगी पहुंचे। इस दौरान अमित जोगी ने छात्रों से पूछा कि उनके इस आंदोलन का कारण क्या है ? छात्रों ने जब विवि में द्वारा यौन शोषण, भ्रष्टाचार और कुशासन के किस्से सुनाए तो अमित जोगी दंग रह गए।
उन्होंने विश्विद्यालय के तमाम दस्तावेजों को देख प्रशासन कि कड़ी निंदा की। इसके बाद अमित और जनता कांग्रेस के अन्य नेता छात्रों के साथ दोपहर में आंदोलन पर बैठे और छात्रों के साथ नारेबाजी की। जोगी ने कहा कि वे सुखपाल सिंह से मिलकर उन्हें कहेंगे कि वे भी छात्रों के साथ उनके नो कॉन्फि डेंस मोशन में साथ है। उन्होंने ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वे उनके आंदोलन और सच की लड़ाई में उनके साथ है और साथ-साथ वे मुख्यमंत्री रमन सिंह, कुलाधिपति के त्रिपाठी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तक छात्रों की मांग पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी कि उनके हृदय में खास स्थान है, क्योंकि उनके पिता अजीत जोगी जी ने इसकी स्थापना की थी। उन्होंने यह भी कहा कि जिस सूचना से प्रशासन छात्रों को वंछित रख रहा है, वह सूचना प्राप्त करने के लिए वे स्वयं स्पाउट एचएनएलयू के साथ आरटीआई दर्ज करेंगे।