Entrance Examinations: व्यापम की ओर से अभी तीन भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदन जारी किए गए हैं। हाई कोर्ट बिलासपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त 38 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हैं।
Entrance Examinations: @अनुराग सिंह। राज्य में अभी प्रवेश परीक्षाओं का दौर जारी है। व्यापमं की वेबसाइट के अनुसार, इन दो माह में एक भर्ती परीक्षा के अलावा सभी प्रवेश परीक्षाएं होंगी। जो 21 जून तक चलेंगी। इस सप्ताह 14 मई को ही पीईटी और एमएससी प्रवेश परीक्षा के एग्जाम्स होंगे। व्यापमं की परीक्षाओं में एक अलग बात यह भी नजर आई कि एक ही दिन में दो परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। वो भी गुरुवार को। पिछले गुरुवार को प्री पॉलिटेक्निक और प्री एमसीए परीक्षा हुई थी और इस सप्ताह भी दो परीक्षाएं होंगी।
व्यापम की ओर से अभी तीन भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदन जारी किए गए हैं। हाई कोर्ट बिलासपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त 38 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हैं। अभ्यर्थी 12 मई तक व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा रायपुर और बिलासपुर में ही 28 जून को संभावित है।
नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं और एसडीआरएफ के अंतर्गत फायरमैन के 117 पदों की भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी इसमें 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 19 जुलाई को संभावित है। ऐसे ही आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं के तहत सब ऑडिटर के 69 पदों के आवेदन भी जारी है।
सब ऑडिटर के पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। सब ऑडिटर के 69 पदों में से अनारक्षित वर्ग के लिए 29, अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जन जाति 22 और ओबीसी वर्ग के लिए 10 पद आरक्षित हैं। 19 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। परीक्षा में मुख्य रूप से अकाउंङ्क्षटग ऑडिङ्क्षटग, प्रबंधन और इकोनॉमिक्स से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
सबसे ज्यादा 35-35 सवाल अकाउंटटिंग और और ऑडिटिंग से पूछे जाएंगे, जबकि मैनेजमेंट और इकोनॉमिक्स से 15-15 सवाल होंगे। डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती में रीजङ्क्षनग में 15, क्वांटिटेटिव एप्टीटयूट में 15, अंग्रेजी में 15 और जीके के 15 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। कुल 38 पदों में से जनरल के 19, एससी के 7, एसटी के 7 और ओबीसी के 5 पदों की भर्ती की जाएगी। जिनमें से 10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
तारीख - परीक्षाएं
14 मई - पीईटी और एमएससी प्रवेश परीक्षा
21 मई - पीपीएचटी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
4 जून - प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा
11 जून - प्री बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
21 जून - पीएटी/पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा