रायपुर

नकली ग्राहक बन बार पहुंचे आबकारी अधिकारी तो मच गया हड़कंप, स्वीट्जरलैंड से इंपोर्टेड 22 लीटर शराब जब्त

आबकारी की टीम ने मुख्बिर के माध्यम से सूचना मिली थी। इसके बाद टीम के ही एक व्यक्ति को 35 सौ रुपए देकर पांच पेटी शराब खरीदने भेजा था। प्वांटर के पीछे -पीछे जब टीम ने छापा मारा तो आरोपी ने दीवान के ऊपर पेटिया सजा कर रखी थी।
2 min read
Jan 12, 2020
नकली ग्राहक बन बार पहुंचे आबकारी अधिकारी तो मच गया हड़कंप,  स्वीट्जरलैंड से इंपोर्टेड 22 लीटर शराब जब्त
नकली ग्राहक बन बार पहुंचे आबकारी अधिकारी तो मच गया हड़कंप, स्वीट्जरलैंड से इंपोर्टेड 22 लीटर शराब जब्त

रायपुर. राजधानी में दूसरे प्रदेश की शराब के साथ विदेशों से इंर्पोटेड शराब के भी शौकीन बढ़ गए हैं। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभांडी स्थित मोतीमहल पैलेडियम के 7वें फ्लोर में एक्लिप्स नाइट बार में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां से साढ़े 4 लाख रुपए की कीमत की स्वीट्जरलैंड से आयातित २२ लीटर शराब जब्त की गई।

अवैध रूप से विदेशी शराब बेचने के आरोप में आबकारी विभाग ने बार के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। यह बार कुछ ही महीने पहले वीआईपी चौक स्थित मोतीमहल पैलेडियम में रूफ टॉप पर चालू किया गया था। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया की लगातार इस नाइट क्लब की शिकायत प्राप्त होने के कारण छापा मारा गया। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि यहां पर सेंटर डे-नाइट के नाम पर आए दिन पार्टी करवाई जाती है। इस आयोजन में तय समय समाप्त होने के बाद भी रात 3 बजे तक ग्राहकों को शराब परोसी जाती है।

हरियाणा की 45 पेटी शराब जब्त

सहायक आयुक्त नोहर सिंह ने बताया कि रविवार को आबकारी स्टाफ द्वारा ग्राम खंडवा में सेल फॉर हरियाणा के 28 पेटी आधा और 17 पेटी बोतल बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। आबकारी उप निरीक्षक जीआर आड़े, आरआर पंकज कुजुर तथा आबकारी आरक्षक शिव नारायण तिवारी, विक्रम ठाकुर, संतोष दुबे जफर खान, रविंद्र कुमार चौधरी की टीम में मौजूद थे। आबकारी आरक्षकों को झांसा मुख्य अरोपी फरार हो गया। आबाकारी की टीम ने जब अरोपी के घर पर छापा मारा तो मीना परमार नाम की महिला मौके पर मिली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्वांटर बनकर बनकर पहुंचे अधिकारी

आबकारी की टीम ने मुख्बिर के माध्यम से सूचना मिली थी। इसके बाद टीम के ही एक व्यक्ति को 35 सौ रुपए देकर पांच पेटी शराब खरीदने भेजा था। प्वांटर के पीछे -पीछे जब टीम ने छापा मारा तो आरोपी ने दीवान के ऊपर पेटिया सजा कर रखी थी। यहां से लोकल कोचियों को बेंची जाती थी। मीना परमार के नाम से प्रकरण बनाया गया। जेल भेजा जाएगा।

चार राज्य पार करके कैसे रायपुर पहुंची शराब

आबकारी विभाग के अधिकारी यह जांचने में लगे हैं कि आखिर चार स्टेट पार करके 1768 किलोमीटर दूर से शराब कैसे रायपुर पहुंच रही है। शराब में हरियाणा के झरझर जिले का पता दर्ज है।

Published on:
12 Jan 2020 09:26 pm
Also Read
View All
थाने में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग

CG Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट विवाद! ऑफर लेटर देकर मुकर गईं कंपनियां, हजारों छात्रों का करियर अधर में

पत्रिका अलर्ट: छत्तीसगढ़ में NEET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! दलाल नहीं दिला सकते MBBS में एडमिशन, स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: बिलासपुर के अचानकमार में बाघ बचाने की मुहिम का खाता खाली! साढ़े 5 साल में नहीं जुटे 10 हजार रुपए