15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिपाही और तीन अन्य लोगों ने 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा

स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा 16 नवम्बर को अपने घर लौट रही थी। रास्ते में उसे मरका गांव का रहने वाला परब जाड़े मिला। उसने उसे जबरन रोक लिया और जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया।घटना के तीन दिन बाद तीन बाइक सवारों ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 12 Jan 2020, 5:33 PM IST

सिपाही और तीन अन्य लोगों ने 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा

सिपाही और तीन अन्य लोगों ने 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा

कांकेर. छत्तीसगढ़ पुलिस को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आयी है। जहाँ एक सिपाही ने स्कूल से घर जा रही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं इसके ठीक अगले दिन भी तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ तो आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया।

देह व्यापार के लिए छत्तीसगढ़ से किडनैप हुई लड़कियों को बिहार पुलिस ने किया बरामद, बेचने की तैयारी में था तस्कर

जानकारी के अनुसार, लोहत्तर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा 16 नवम्बर को अपने घर लौट रही थी। रास्ते में उसे मरका गांव का रहने वाला परब जाड़े मिला। उसने उसे जबरन रोक लिया और जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया।घटना के तीन दिन बाद तीन बाइक सवारों ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। सिपाही और तीनो युवको ने किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके कारण उसने दोनों ही घटनाओ के बारे में किसी को नहीं बताया।

इसीबीच उसकी तबियत बिगड़ने लगी। घर वालों ने जब जांच करवाया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी क्योंकि छात्रा गर्भवती थी। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने पूरी बात परिजनों को बताई। उन्होंने शुक्रवार थाने पहुंच कर सिपाही और तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी।

पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग अलग मामले दर्ज किया और शनिवार को आरोपी सिपाही परब जाड़े को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीनो अज्ञात आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: आप या तो जीतते हैं या फिर सीखते हैं, हारते वो हैं जो कभी प्रयास नहीं करते- मुक्केबाज विजेंद्र सिंह