रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने कहा कि यह महोत्सव विलुप्त होती हमारी ग्रामीण संस्कृति और खेलों को सहेजने में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री की जमकर सराहना की।