उन्होंने ट्वीट में कहा, समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म छपाक को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें।