
रायपुर@राकेश टेम्भुरकर। Traffic E Challan: वाहन मालिक से ई-चालान के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह फर्जीवाड़ा कर रहा है। इससे बचने के लिए घर बैठे ही मिनटों में अधिकृत साइड पर जानकर ऑनलाइन भुगतान कर सकते है। इसके लिए परिवहन विभाग एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी echallan.parivahan.gov.in पर चालान जमा कर सकते है। साथ ही मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से चालान को उक्त राशि यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कॉर्ड के जरिए भुगतान किया जा सकता है। वहीं कार्रवाई की जानकारी ले सकते है। इसके लिए लंबी कतारों में खड़े होने या कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है। बस वाहन से जुड़ी जरूरी जानकारी और इंटरनेट कनेक्शन की मदद से यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर ने बताया कि कई बार जानकारी के अभाव में वाहन मालिक ठगी के शिकार हो रहे है। किसी भी साइड में जाने से राशि जमा होने के साथ ही फ्राड की घटनाएं हो रही है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारिक साइड जारी की गई है। वहीं चालान गलत जारी होने और उसके विवरण को लेकर कोई आपत्ति पर भुगतान करने से पहले संबंधित विभाग से संपर्क करें। किसी भी तरह का शिकायत पर इसके त्वरित निराकरण करने राज्य पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए है। इस सतर्कता से ठगी के साथ ही भुगतान की सुविधा से वाहन चालकों का समय और मेहनत दोनों बचेगा।
वाहन मालिक ई-चालान आने पर सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में https://echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट खोलें। यह सरकार का आधिकारिक ई-चालान पोर्टल है। इस पर वाहन का जानकारी दर्ज कर वेबसाइट पर उपलब्ध 'Check Challan Status' या चालान संबंधी विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद वाहन नंबर सहित मांगी गई जानकारी और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसे पूरा करने के बाद Get Details' पर क्लिक करते ही वाहन से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें चालान की तारीख, उल्लंघन का विवरण और देय राशि देखने के बाद भुगतान का विकल्प चुने।
औपचारिकता पूरी करते ही पेंडिंग चालान दिखाई देने पर संबंधित चालान को चुनकर 'Pay Now' पर क्लिक करें। इसके बाद उपलब्ध भुगतान गेटवे के निर्देशों का पालन कर विकल्प आने पर Direct Payment' के माध्यम से भी आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही यूपीआई , डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या उपलब्ध अन्य विकल्पों का इस्तेमाल कर भुगतान करें। इसका पूरा होने पर उसकी रसीद या ट्रांजेक्शन आईडी जरूर सुरक्षित रखें।
ऑनलाइन चालान भरते समय हमेशा सरकारी वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान लिंक, फर्जी मैसेज या फोन कॉल के जरिए भेजे गए पेमेंट लिंक पर भरोसा न करें। भुगतान करने से पहले वाहन नंबर, चालान विवरण और राशि की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि भुगतान के बाद भी चालान पेंडिंग दिखाई देता है, तो दोबारा भुगतान करने से पहले ट्रांजेक्शन की स्थिति जांचें।