रायपुर

बार-बार बीमार हो रही बेटी से मां ने पूछताछ की तो हुआ खुलासा, डरा-धमका कर पिता कर रहा था दुष्कर्म

कचना हाऊसिंग बोर्ड निवासी एक पिता की अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखता था। वह जब भी घर में अकेली होती वह उसे डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था।
less than 1 minute read
Feb 11, 2020
बाप-बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार, डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बाप-बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार, डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. एक पिता ने बाप-बेटी जैसे रिश्ते को कलंकित कर दिया। उसने अपनी नाबालिग बेटी को डरा धमका कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक कचना हाऊसिंग बोर्ड निवासी एक पिता की अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखता था। वह जब भी घर में अकेली होती वह उसे डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। दुष्कर्म के कारण बार-बार उसकी तबियत खराब होने लगी।

बेटी की मां को शक हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। पहले तो वह कुछ भी बोलने से कतराती रही लेकिन मां के दबाव देकर पूछने पर उसने अपने पिता की करतूतों के बारे में उन्हें बताया। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Updated on:
11 Feb 2020 01:13 pm
Published on:
11 Feb 2020 01:13 pm