रायपुर

Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

Hanuman Ansh: छत्तीसगढ़ के गवर्नर रमेन डेका, सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मिनिस्टर तथा विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों ने देखी फिल्म हनुमान अंश
less than 1 minute read
Hanuman Ansh

Hanuman Ansh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। सीएम विष्णुदेव साय ने 10 सितंबर को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमानअंश’ देखी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार उपस्थित थे। मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों ने भी फिल्म देखी।

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नीम करौली बाबा ने अत्यंत सरल शब्दों और सहज जीवन के माध्यम से प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश दिया। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली ऐसी प्रेरणादायी फिल्में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए। फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से प्रदेश के अधिकाधिक दर्शकों, विशेषकर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और उसके जीवन मूल्यों को जानने का अवसर मिलेगा।