
Raipur: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने एससीओ में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकता की अपील को उचित बताया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने 2 सितंबर को रायपुर में कहा कि स्वाभाविक रूप से पूरी दुनिया को एकसाथ आना चाहिए और मानवता के उत्थान और सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए।
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात इसलिए कही है क्योंकि जब सभी देश एक आम मुद्दे पर एकसाथ काम करेंगे, तो कोई भी अपराधी कहीं भी शरण नहीं पा सकेगा और उसे न्याय के दायरे में लाया जाएगा। इसलिए यह इस समय बहुत आवश्यक और अत्यधिक प्रासंगिक है। उनकी ये अपील बहुत ही उचित है।
बता दें कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन का आयोजन 1 सितंबर को किया गया। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ पूरे विश्व को एकता का आह्वान किया गया।
संबंधित विषय:
Updated on:
03 Sept 2026 03:15 am
Published on:
03 Sept 2026 03:14 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
