Raipur News: त्रिशरण पंचशील बुद्ध वन्दना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई। बुद्ध और उनका धम्म ग्रन्थ वाचन किया गया।
रायपुर। Chhattisgarh News: चलो बुद्ध विहार की ओर योजना के अन्तर्गत, आंबेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कॉलोनी डीडी नगर रायपुर में तथागत भगवान बुद्ध, बोधिसत्व डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।
त्रिशरण पंचशील बुद्ध वन्दना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई। बुद्ध और उनका धम्म ग्रन्थ वाचन किया गया। इस दौरान एस बावनगड़े, सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, डॉ. कमल किशोर सहारे, दीपक कुमार रंगारी, आयु नंदू नेटके, राजेश धारगावे, मैत्रेयी महिला समिति की सचिव मोतीमाला कोल्हेकर, डॉ. रमेश सुखदेवे, ओडी तिरपुड़े, यूके मेश्राम, मिलिन्द माटे, दीपक बंसोड़, सुनिल गणवीर (CG Hindi News) आदि मौजूद रहे। जानकारी सीडी खोबरागडे राष्ट्रीय सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ ने दी।