रायपुर से सिख समाज का डेलिगेशन रविवार को भिलाई पहुंचा। थाने के सामने धरने पर बैठे मलकीत सिंह के पिता गुरुद्वारा बेबे नानकी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह व परिजनों से मुलाकात की। इधर पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी परिजनों के साथ धरने पर बैठे हैं। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा, पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलना चाहिए। जब तक पीड़ित परिवार की मांगें (Bhilai Crime News) पूरी नहीं होती और वे संतुष्ट नहीं होते, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। सोमवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी धरना स्थल पर जाकर मृतक के परिजनों से मिले।