अभिनेता विक्की कौशल स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए। परफॉर्मेंस पर विक्की ने अपनी चर्चित फिल्म, ‘उरी’ की शूटिंग के दिनों को भी याद किया। इससे प्रभावित होकर विक्की कौशल ने अबूझमाड़ के युद्ध घोष, "छत्तीसगढिय़ा सबसे बढिय़ा" की गर्जना करते हुए उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे पास इस परफॉर्मेंस को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं और मैं (Bilaspur News) इस प्रदर्शन को जीवन भर कभी नहीं भूलूंगा। इसे पेश करना काफी मुश्किल भी रहा होगा।