उसने यह चरितार्थ कर दिखाया कि अगर आदमी में लगन हो तो कुछ भी असंभव नहीं होता। इसके लिए जरूरी नहीं कि वह उस विषय का ज्ञाता हो। मोक्षराज आरंग के बद्रीप्रसाद लोधी पीजी कॉलेज में बीएससी जीवविज्ञान के प्रथम वर्ष का छात्र है, लेकिन उसने कबाड़ से जुगाड़ करके वैक्यूम क्लिनर, मिनी टेबल फैन, हेड फोन, एक्सटेंशन बॉक्स जैसी अनेक चीजें बनाई हैं।