रायपुर

VIDEO: 30 दिन बाद जेल से रिहा हुए अमित जोगी, पत्नी ने आरती उतारकर किया स्वागत

जेल से निकलते ही पत्नि ऋचा जोगी ने तिलक और आरती उतारकर किया स्वागत, JCCJ विधायक धरम जीत सिंह के साथ कई कार्यकर्ता जेल के बाहर मौजूद .
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 6:33 PM IST
VIDEO: 30 दिन बाद जेल से रिहा हुए अमित जोगी, पत्नी ने आरती उतारकर किया स्वागत
VIDEO: 30 दिन बाद जेल से रिहा हुए अमित जोगी, पत्नी ने आरती उतारकर किया स्वागत

रायपुर . पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे व पूर्व विधायक अमित जोगी पूरे एक महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। गौरेला के गोरखपुर जेल से रिहाई के दौरान पत्नी ऋचा जोगी, विधायक धरमजीत सिंह समेत जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अमित जोगी को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि गुरुवार को हाईकोर्ट में जस्टिस आर सी सामन्त की बेंच ने उन्हें ज़मानत दी है।

क्यों गए थे जेल
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को पुलिस ने 2013 के विधानसभा चुनाव के हलफनामें में जन्म स्थान को लेकर गलत सूचना देने के लिए गिरफ्तार किया था। अमित जोगी की गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मारवाही निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार समीरा पैकरा ने पेंड्रा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। व्यवहार न्यायालय पेंड्रा में अमित जोगी की जमानत याचिका खारिज हो गई थी।जिसके बाद अमित जोगी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।गौरेला के गोरखपुर जेल में अमित जोगी को रखा गया था।

जेल में बिगड़ी थी तबियत
जेल में रहने के दौरान अमित जोगी की तबियत भी बिगड़ी थी। तबियत को लेकर अमित को पेंड्रा, बिलासपुर और रायपुर तक इलाज के लिए लाया गया था। इलाज के दौरान अमित जोगी ने भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। अमित की याचिका को लेकर कई बार सुनवाई भी हुई, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली थी। जोगी के जमानत को कोर्ट ने 30 सितम्बर को भी ख़ारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on: