26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर ने पत्नी के व्हाट्सएप में अश्लील वीडियो भेज लगाया इल्जाम, 44 माह बाद पकड़ाया शातिर पति

2010 में आर्य समाज मंदिर रायपुर में किया था विवाह, सालों से चल रहा था विवाद.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 3 Oct 2019, 10:46 PM IST

डॉक्टर ने पत्नी के व्हाट्सएप में अश्लील वीडियो भेज लगाया इल्जाम, 44 माह बाद पकड़ाया शातिर पति

डॉक्टर ने पत्नी के व्हाट्सएप में अश्लील वीडियो भेज लगाया इल्जाम, 44 माह बाद पकड़ाया शातिर पति

बिलासपुर . छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक अजीबो - गरीब घटना सामने आई है। पत्नी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने वाले आरोपी डाक्टर पति को पुलिस ने 44 महीनों के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया। महिला ने डॉक्टर पति के खिलाफ शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी को पुलिस ने दुर्ग से पकड़ा है।

थल और वायु सेना के लिए भर्ती रैली शुरू, इस दिन तक कर सकतें है आवेदन

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार दुर्ग अंतर्गत गोरसीभाठा निवासी डॉ. अर्जुन सिंह बंजारे ने शहर में रहने वाली एक महिला से सन् 2010 में आर्य समाज मंदिर रायपुर में विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद महिला का पति से विवाद हो गया और वह बिलासपुर में अपने परिजनों के साथ रहने लगी थी। डॉ. अर्जुन पत्नी को लगातार मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया था।

लड़कियों के साथ दुष्कर्म और लूट का करता था धंधा, दो सगी बहनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दबोचा...

28 फरवरी 2016 को डॉ. अर्जुन ने पत्नी के वाटसऐप पर अश्लील वीडियो भेजा था। उसने अश्लील वीडियो में दिख रही महिला को पत्नी बताया था। महिला ने डॉक्टर पति के खिलाफ शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। एफआईआर के बाद से आरोपी पति फरार था। बुधवार को पुलिस ने दुर्ग गोरसीभाठा में दबिश देकर आरोपी डाक्टर को पकड़ लिया है। बिलासपुर लाने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

घर से आ रही थी अजीब-सी बदबू, जब गांववालों ने जाकर देखा तो बीवी का कटा हुआ था गला और पति..

सावधान ! बेडरूम में इस तरह रखा आईना ला सकता है आपके जीवन में कलह, ध्यान रखें यह 6 बातें

कांग्रेस का बड़ा बयान - जी हां ! सावरकर 'वीर' नहीं बल्कि कायर थे ..

विधानसभा का विशेष सत्र: CM भूपेश के इस 10 बयान से मचा हंगामा, भाजपा ने सदन के बाहर दिया धरना