
सावधान ! बेडरूम में इस तरह रखा आईना ला सकता है आपके जीवन में कलह, ध्यान रखें यह 6 बातें
रायपुर. बेडरूम हमारे घर का बहुत ही खास हिस्सा होता है। ये घर का वो हिस्सा है, जहां हम सबसे ज्यादा रिलेक्स फील करते हैं। कहा जाता है कि आईना का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व होता है। आईना हमेशा सच बोलता है, चाहे आप सच बोले या झूठ। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आईना भी आपकी किस्मत चमका सकता है। लेकिन यदि आपने आईने से संबंधित कुछ गलतियां कीे तो इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।
वास्तु में न सिर्फ सुख-समृद्धि के बल्कि सुखी वैवाहिक जीवन के भी सूत्र छिपे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहे, इसके लिए भी बेडरूम काफी खास होता है। यदि बेडरूम में नीचे लिखे वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो वैवाहिक जीवन कहीं अधिक सुखमय हो सकता है।
बतादें कि आईने का वास्तु शास्त्र की दृष्टि में बहुत महत्व है। वास्तु के अनुसार आईना सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा में अंतर किए बिना जैसी ऊर्जा आती है, उसे उसी प्रकार वापस कर देता है। वास्तु के अनुसार यदि आपने आईने से संबंधित कुछ गलतियां की तो आपको समस्या का सामना कर पड़ सकता है। एेसे में इन बातों का ध्यान रखकर आप आने वाले समस्या से बच सकते हैं -
1. बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल कभी भी खिड़की के सामने न रखें, क्योंकि खिड़की से आने वाली लाइट परावर्तित होने से आपको परेशानी होगी।
2. पलंग के सामने आईना नहीं होना चाहिए। अगर पलंग के सामने आईना होगा तो आप हमेशा व्याकुल व परेशान रहेंगे।
3. बेडरूम में फर्नीचर धनुषाकार, अर्धचंद्राकार या वृत्ताकार नहीं होना चाहिए। इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब रहता है।
4. बेडरूम में लाईट ऐसी हो कि पलंग पर सीधा प्रकाश न पड़े। प्रकार हमेशा पीछे या बाईं ओर से आना चाहिए।
5. बेडरूम में खिड़की जरूर होनी चाहिए। सुबह की किरणें बेडरूम में आने से हेल्थ अच्छी रहती है। बेडरूम में पैर दरवाजे की ओर करके न सोएं।
6. पलंग बेडरूम के दरवाजे के एकदम नजदीक नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होगा तो मन में अशांति व व्याकुलता बनी रहेगी।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
3 Oct 2019, 4:25 PM IST
Published on:
3 Oct 2019, 4:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.