रायपुर

जोगी को दो दिन में लगे दो झटके, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया CJCJ छोड़ फिर कांग्रेस में हुए शामिल

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को दो दिनों में एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे हैं। पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया ने अजीत जोगी की पार्टी से नाता तोड़ कर फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 12:01 PM IST
congress latest news
जोगी को दिन में लगे दो झटके, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया ने पार्टी छोड़ फिर कांग्रेस में हुए शामिल

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को दो दिनों में एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे हैं। शुक्रवार को डौंडीलोहारा के पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया ने अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से नाता तोड़ कर फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया को गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। माना जा रहा है कि पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ छोड़ फिर कांग्रेस में वापसी से पार्टी की आदिवासी समाज में पकड़ बढ़ेगी।

विधायक अमित की वजह से छिटके विनोद तिवारी
इससे पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को छोड़ अजीत जोगी को तगड़ा झटका दिया। विनोद तिवारी ने बताया कि उन्होंने अमित जोगी की वजह से पार्टी छोड़ी है। विनोद तिवारी ने पत्रिका से बातचीत में कहा, अजीत जोगी के बीमार पडऩे के बाद से विधायक अमित जोगी संगठन को मनमर्जी से चला रहे हैं।

अब पार्टी में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं बची। वरिष्ठों का भी सम्मान नहीं है। इसकी वजह से अब वहां रहने का कोई मतलब नहीं बचा है। अमित जोगी ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। हालांकि जकांछ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने विनोद के कदम को धोखा बताया है।

उन्होंने कहा, जोगी परिवार ने विनोद को सदैव परिवार का सदस्य माना, लेकिन उन्होंने चुनाव पूर्व अपने राजनीतिक लालसाओं और अनैतिक इ'छाओं की पूर्ति के लिए पार्टी को धोखा दिया। डे ने कहा, विनोद तिवारी ने साबित कर दिया कि सांप को कितना भी दूध पिलाओ वह अंत में काटेगा ही। पिछले महीने जकांछ छोड़कर कांग्रेस जाने वाले कोर कमेटी सदस्य चंद्रिका साहू ने भी ऐसा ही आरोप लगाया था।

ऐसे बुनी गई कांग्रेस में आने की पटकथा
कुछ दिन पहले किसी मुददे पर विनोद तिवारी और अमित जोगी के बीच मनमुटाव हुआ था। अमित ने झिड़क दिया। बुधवार शाम इन मुददों को लेकर विनोद तिवारी ने पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी से मुलाकात की। उन्हें अपनी शिकायतें बताईं।

Updated on:
25 Aug 2018, 12:01 PM IST
Published on: