26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी रणनीति को लेकर महासमुंद सांसद ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

बड़ी संख्या में हुए शामिल भाजपाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 25 Aug 2018, 11:45 AM IST

system

पहुंचे... बैठक में शामिल हुए अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता।

राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी. महासमुंद क्षेत्र के सांसद चंदूलाल साहू राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी में विधानसभा स्तरीय भाजपा के बैठक में शामिल हुए। चुनावों में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। बैठक में सांसद के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र पाल भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, चौकी मंडल अध्यक्ष राजेश सिंगी, हीरेन्द्र साहू, दिनेश गांधी, मोहन पटेल, दिलीप वर्मा, गुलाब गोस्वामी, संतोष लाटा सहित अंबागढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

फिर से कमल खिलाने लिया संकल्प
बैठक में सभी मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकगण से परिचय लेते हुए उनके दायित्वो एवं बूथ स्तर की जानकारी लेकर आने वाले चुनावों में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्तागण की मेहनत के कारण ही आज भाजपा सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर विद्यमान हो चुका है। आज हम सबको एक साथ संगठित होकर, आपसी गुटबाजी एवं मतभेदों को दूर कर भाजपा के लिए काम करना है।

शासन की योजनाओं को प्रचारित करना है
यह केवल राजनीतिक पार्टी नही बल्कि एक परिवार है, जो एक दूसरे के सुख-दुख में मिलकर साथ देते है, पार्टी की रीति और नीति समाज की अंतिम पंक्ति में निवास करने वाले गरीब लोगों तक सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाकर उनका विकास करना है। हम सबको सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रचारित कर जन-जन तक पहुंचाना है तथा केंद्र और राज्य में फिर से कमल खिलाना है।

मतदान बूथों तक पहुंचेगी शिवसेना
खैरागढ़. विधानसभा चुनाव में सक्रियता बढ़ाने और चुनावी रणनीति तैयार करने शिवसेना की विस स्तरीय बैठक विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में खैरागढ़ के पार्टी प्रत्याशी दिनेश सिंह ठाकुर, कौशलेन्द्र सिंह बघेल, त्रिभुवन धुर्वे, सहगल सारथी, अमित डेहरिया, आर्यन पाटकर, देवापाल, धरमदास साहू सहित शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।