
Chhattisgarh News: रायपुर जिले के श्रीबालाजी दिशा कॉलेज का शिक्षक दिवस और फ्रेशर्स पार्टी ‘परंपरा 2026’ का आयोजन जोरा में किया गया। मुख्य अतिथि एके श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता रविवि के डिप्टी रजिस्ट्रार सनत कुमार वर्मा ने की। फ्रेशर्स के स्वागत में देसी, रेट्रो, रॉक और फ्री स्टाइल थीम पर रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। जूनियर-सिनियर डांस फ्लोर पर साथ थिरके। विभिन्न कक्षाओं से मिस्टर-मिस फ्रेशर्स और मिस्टर-मिस इव का चयन किया गया।
डिप्टी रजिस्ट्रार सनत कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के साथ अच्छे व्यवहार, संस्कार और जीवन मूल्यों को महत्व देने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सफलता केवल लक्ष्य हासिल करने से नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यवहार और उसके मूल्यों से भी पहचानी जाती है। संघर्ष से घबराए बिना लगातार आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा, जो समय आज आपके हाथ में है, वही आपके आने वाले कल को आकार देता है। विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। हिंदी-छत्तीसगढ़ी रीमिक्स गीतों पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के अभिनेता प्रकाश अवस्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और विद्यार्थियों के साथ ठुमके लगाए। विद्यार्थियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
अभिनेता अवस्थी ने विद्यार्थियों से माता-पिता के आदर्शों को पूरा करने, सपनों को साकार करने और अनुशासन के साथ शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी, संस्था अध्यक्ष अजय तिवारी औरकिरण अग्रवाल मौजूद रहे। समीक्षा और अभिषेक को मिस एंड मिस्टर फ्रेशर्स चुना गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने करीब दो घंटे तक डांस किया।