4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुम्हारी खारुन ब्रिज पर बड़ा फैसला, दो पुराने पुलों के बीच बनेगा नया ब्रिज, डीपीआर के बाद केंद्र से मांगी जाएगी राशि

New Bridge in Kumhari: कुम्हारी खारुन नदी पर बने दोनों पुराने ब्रिज की तकनीकी खामियों के बीच अब नया ब्रिज बनाने की तैयारी है। दोनों पुराने पुलों के बीच नया ब्रिज प्रस्तावित किया गया है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

कुम्हारी पुल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Kumhari Kharun Bridge: नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी स्थित खारुन नदी के दोनों पुराने ब्रिज के बीच नया ब्रिज बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने इसका प्राक्कलन और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीपीआर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जाएगी। केंद्र से राशि मंजूर होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

16.53 करोड़ की मरम्मत पर सवाल

करीब 20 वर्ष पुराने दोनों ब्रिज में तकनीकी खामियों और सड़क खराब होने के बाद खारुन ब्रिज, सुपेला-कोसानाला की नई पुलिया और सड़क निर्माण सहित करीब 16.53 करोड़ रुपए के काम स्वीकृत हुए थे। मरम्मत के दौरान करीब एक माह तक यातायात डायवर्ट कर काम कराया गया। ब्रिज की बुश बदलने, अलाइनमेंट सुधारने और नई सड़क बनाने का काम भी किया गया।

10 साल मजबूती का दावा, पहली बारिश में सड़क खराब

मरम्मत के बाद ब्रिज की मजबूती करीब 10 साल तक बढ़ने का दावा किया गया था। इसके लिए विशेषज्ञ इंजीनियरों की मदद से तकनीकी सुधार किए जाने की बात कही गई थी। हालांकि, पहली ही बारिश में ब्रिज की सड़क उखड़ने और खराब होने से काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इससे ठेका एजेंसी के काम और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

तकनीकी खामी दूर नहीं हुई तो नया पुल

एनएच अधिकारियों के अनुसार, ब्रिज की तकनीकी समस्या दूर करने के लिए आईआईटी के विशेषज्ञ इंजीनियरों से परीक्षण और आवश्यक सुधार कराए गए थे। इसके बावजूद समस्या पूरी तरह दूर नहीं होने पर अब दोनों पुराने ब्रिज के बीच नया पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Kumhari Kharun Bridge: रोज गुजरते हैं 45 हजार वाहन

कुम्हारी खारुन नदी का यह मार्ग नेशनल हाईवे-53 का महत्वपूर्ण हिस्सा है। टोल वसूली के आंकड़ों के अनुसार, यहां से रोज करीब 45 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में ब्रिज की स्थिति सीधे हजारों वाहन चालकों की सुरक्षा और आवागमन से जुड़ी है। खराब सड़क के बावजूद कुम्हारी टोल प्लाजा पर वसूली जारी रहने को लेकर वाहन चालक भी सवाल उठा रहे हैं।

जयंत वर्मा, सब इंजीनियर, एनएच-5 के मुताबिक, कुम्हारी खारुन नदी के ब्रिज में तकनीकी खामी है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। दोनों ब्रिज के बीच नए ब्रिज का प्रस्ताव पास हो गया है। डीपीआर तैयार कर भेजने की तैयारी है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से बजट स्वीकृत होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।