रायपुर

टीवी एक्ट्रेस से 5 लाख की ठगी, प्रोड्यूसर बताकर बॉलीवुड हिरोइन बनाने का दिखाया झूठा सपना… पैसे लेकर पार

Crime News : राजधानी की एक टीवी कलाकार धोखाधड़ी की शिकार हो गई। एक व्यक्ति ने उन्हें बॉलीवुड की फिल्म में हीरोइन का रोल दिलाने का झांसा दिया और इसके एवज में 5 लाख रुपए लेकर चंपत हो गया।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2024, 1:22 PM IST
ddu_police_station.jpg

CG Crime News : राजधानी की एक टीवी कलाकार धोखाधड़ी की शिकार हो गई। एक व्यक्ति ने उन्हें बॉलीवुड की फिल्म में हीरोइन का रोल दिलाने का झांसा दिया और इसके एवज में 5 लाख रुपए लेकर चंपत हो गया। ठगी करने के बाद आरोपी पीडि़ता को ही नोटिस भेजकर धमकाने लगा था। इसकी शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक शांति विहार डंगनिया निवासी लवली शर्मा मुंबई में टीवी सीरियल में काम करती हैं। वह काम के सिलसिले में कुछ समय पहले मुंबई गई थी। वहां टीवी सीरियल में छोटे रोल करने लगी थी। शूङ्क्षटग के दौरान उसकी पहचान राहुल रमन नाम के व्यक्ति से हुई।

इसके बाद दोनों की फोन में बातचीत होने लगी। दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान राहुल ने अपने आप को एक्टर और प्रोड्यूसर बताया था। बातचीत के दौरान ही राहुल ने उसने अपने टीवी सीरियल में अभिनेत्री का रोल और ङ्क्षहदी फिल्मों में भी हीरोइन की भूमिका दिलाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में उसने पांच लाख रुपए देने को कहा। इसके बाद लवली रायपुर आ गई। 23 मार्च 2023 को उसने राहुल के बताए बैंक खाते में 99 हजार रुपए, दूसरे दिन फिर 99 हजार रुपए जमा किया। 26 मार्च को दो हजार सहित कुल दो लाख रुपए दे दिए।

तीन लाख रुपए उसने मुंबई जाकर राहुल रमन को दिया। इस तरह उसने आरोपी को कुल 5 लाख रुपए दे दिए। रकम लेने के कुछ दिन बाद राहुल ने अचानक मुंबई छोड़ दिया। उसने लवली का फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसने हीरोइन का रोल भी नहीं दिलाया। युवती उसे कॉल करती थी, तो वह अश्लील जवाब देने लगा। साथ ही उसने उल्टा युवती को नोटिस भेजकर उसकी फैमिली लाइफ बर्बाद करने का आरोप भी लगाने लगा। मामले की शिकायत पीडि़ता ने डीडी नगर थाने में की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
28 Jan 2024, 1:22 PM IST
Published on: