2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Special Train For Ayodhya : रामलला के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 आस्था स्पेशल ट्रेंनें, यहां देंखें पूरा शेड्यूल

Special Train For Ayodhya Ram Mandir : 31 जनवरी को रवाना होकर दुर्ग, रायपुर और अनूपपुर के रास्ते चलेगी। जबकि दुर्ग स्टेशन से विश्व हिंदू परिषद की ट्रेन 4 फरवरी को चलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 28 Jan 2024, 12:30 PM IST

ayodhya_special_train.jpg

Special Train For Ayodhya Ram Mandir : 31 जनवरी को रवाना होकर दुर्ग, रायपुर और अनूपपुर के रास्ते चलेगी। जबकि दुर्ग स्टेशन से विश्व हिंदू परिषद की ट्रेन 4 फरवरी को चलेगी। इन ट्रेनों के टिकट से लेकर कैटरिंग की व्यवस्था आईआरसीटीसी को दी गई है। टिकट की बुकिंग दोनों तरफ के लिए एक साथ होगी।

गोंदिया से 31 जनवरी और 25 फरवरी को

ट्रेन गोंदिया से 10:05 बजे छूटकर 11:01 बजे डोंगरगढ़, 11:25 बजे राजनांदगांव, 12:10 बजे दुर्ग, 13:00 बजे रायपुर और भाटापारा स्टेशन में रुकते हुए 15:25 बजे उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका स्टापेज पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों में दिया गया है। अयोध्या धाम पहुंचने का समय 10:25 बजे निर्धारित किया गया है। वापसी में यह ट्रेन दो फरवरी और 27 फरवरी को अयोध्या धाम से छूटेगी।

दुर्ग से 4 फरवरी को रवाना होगी ट्रेन

चार फरवरी को दुर्ग से 08203 नंबर के साथ 11:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 11:45 रायपुर, 12:38 बजे भाटापारा और 13:50 बजे उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 15:25 बजे पेंड्रा रोड और कटनी, सतना, प्रयागराज और सुल्तानपुर रेल स्टेशन में ठहरते हुए 5:00 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 6 फरवरी को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें : 1000 मंतातरित लोगों की बागेश्वर बाबा ने कराई घर वापसी, 251 परिवारों का किया शुध्दिकरण... धुलवाए पैर

रायपुर से 14 को, बिलासपुर से 18 को

अयोध्या के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन से 14 फरवरी को ट्रेन 08203 नंबर के साथ 13.00 बजे रवाना होगी और 15:25 बजे उसलापुर, 16.48 बजे पेंड्रारोड, 8.59 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन और 10.35 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 16 फरवरी को अयोध्या से रायपुर के लिए रवाना होगी।बिलासपुर से ट्रेन 08207 नंबर के साथ 15.05 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

इसके बाद 15.25 बजे उसलापुर, 16:48 बजे पेंड्रारोड, 17.35 बजे अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह भी उस रेलमार्ग से चलेगी, जहां से दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन चल रही है। यह ट्रेन 10:35 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 20 फरवरी को ट्रेन अयोध्या धाम से बिलासपुर के लिए रवाना होगी।