रायपुर

पुलिस अफसर के बंगले में ही आरक्षक ने 6 महीने तक रात किया रंगीन, अब सामने आई लड़की ने बताई ये बात..

पुलिस अफसर के बंगले में ही आरक्षक ने 6 महीने तक रात किया रंगीन, अब सामने आई लड़की ने बताई ये बात..

2 min read
Sep 28, 2018
Chhattisgarh crime news
पुलिस अफसर के बंगले में ही आरक्षक ने 6 महीने तक रात किया रंगीन, अब सामने आई लड़की ने बताई ये बात..

रायपुर. अपनी हवस की प्यास को शांत करने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के आरक्षक ने एक लड़की को अपना शिकार बनाया है। आरोपी आरक्षक लड़की को पुलिस विभाग में नौकरी देने और शादी रचाने की बात कहकर 6 महीने तक अपनी रात रंगीन करता रहा।

आपको जानकार हैरानी होगी कि आरोपी आरक्षक महानिरीक्षक के बंगले में ही हवस की घिनौनी वारदात को अंजाम देता रहा है। दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने महानिरीक्षक के वाहन चालक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभी आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार नहीं किया है।

दरअसल यह राजधानी रायपुर से लगे ट्वीन सिटी भिलाई का मामला है। यहां सुपेला थाना पुलिस के अनुसार आरोपी एसएफ (सशस्त्र बल) आरक्षक जोन 2 सेक्टर 11 खुर्सीपार में रहने वाला है। उसके खिलाफ 32 वर्षीय युवती ने शिकायत की। आरोपी की शादी हो चुकी है। उसने आरक्षक की नौकरी लगने के बाद वर्ष 2017 में उससे मोबाइल पर उसकी बात हुई। बातचीत में उसे बहला लिया। आरोपी ने उसे शादी करने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया। मार्च 2018 में उसने युवती को नेहरू नगर स्थित राजश्री लॉज में बुलाया। यहां विरोध करने के बाद भी उसने शारीरिक संबंध बनाया।

आइयुसीडब्ल्यू जांच के बाद जुर्म दर्ज
आइसीयूडब्ल्यू एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने जांच कराई। इसमें आरक्षक के खिलाफ शिकायत सही मिली। वह पहले से शादीशुदा है। स्कूल में साथ पढ़ते से उसकी दोस्ती युवती से थी।। आरोपी की नौकरी एसएफ में लग गई। उसे जब युवती का मोबाइल नंबर मिला तो वह उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान जांजगीर में पुलिस आरक्षक बनवाने का लालच दिया।

पीडि़ता के परिजन से 2 लाख रुपए ऐंठ लिए
आरोपी ने पीडि़ता को बताया कि उसे परिजन ने घर से निकाल दिया है। मकान और बाकी इंतजाम के लिए रुपयों की जरूरत है। वैसे भी शादी तो करने ही वाले हैं। उस पर भरोसा करके पीडि़ता ने अपने पिता से उसे दो लाख रुपए दिला दिए। पीडि़ता के पिता ने 21 जून 2018 को चेक के माध्यम से 2 लाख रुपए दिए।

एसएसपी ,डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया पीडि़ता ने शिकायत की थी। मामले में जांच महिला सेल में कराया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।

Published on:
28 Sept 2018 09:44 pm