
स्कूल में तीसरी की बच्ची के साथ दरिंदगी, टीचर ने कहा बदनामी होगी पुलिस में मत ले जाओ केस
राजनांदगांव. सुकुलदैहान में तीसरी कक्षा में पढऩे वाली एक 7 साल के मासूम बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हंै। संवेदनशील मामला होने के बाद भी पुलिसिया कार्रवाई में लेट लतीफी से परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।
इसके विरोध में ग्रामीण शनिवार को स्कूल बंद कर बच्चों के साथ चक्काजाम करने की तैयारी में है। ग्रामीण शुक्रवार को इस मामले को लेकर अपर कलेक्टर एके बाजपेयी को ज्ञापन सौंप कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
सुकुलदैहान में तीसरी कक्षा में पढऩे वाली एक मासूम बच्ची को उसके परिजनों ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान जांच में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
पुलिस धारा 376 व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज की है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी की पतासाजी करने गंभीरता नहीं दिखा रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली से बच्ची के परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है और उग्र आन्दोलन की तैयारी में है।
स्कूल के शिक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा बच्ची के परिजनों से बदनामी होने की का डर दिखा कर बच्ची को लकड़ी में चोट लगने का बयान देने की बात कही गई है।
वहीं शिक्षक द्वारा बच्ची के मां, बाप से उसके और बेटियों के शादी व अन्य खर्च उठाने की बात कही गई है। इन सब मामले में शिक्षक के कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता से जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
बच्चों को नहीं भेंजेगे स्कूल
इस मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा बैठक लेकर यह निर्णय लिया गया है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक पालक अपने बच्चों को गांव में संचालित स्कूल में नहीं भेजेंगे।
अशोक देवांगन व गोपालराय ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है और यहां पर मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना होती है और स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं होती। इसके अलावा पुलिस भी इस मामले में शांत बैठ गई है। उन्होंने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म एक जघन्य अपराध है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
साहू समाज व राजनीतिक दल भी आए सामने
बच्ची के दुष्कर्म मामले में आरोपी को तत्काल पडऩे व कड़ी सजा देने की मांग को लेकर साहू समाज और राजनीतिक दल भी सामने आ गए है। शुक्रवार को महिला कांग्रेस व साहू समाज ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
अपर कलेक्टर एके बाजपेयी ने बताया कि सुकुलदैहान के ग्रामीण बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लेकर पहुंचे थे। पुलिस विभाग को मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करने कहा गया है। मामले में जो भी आरोपी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
28 Sept 2018 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
