रायपुर

Boyfriend की खातिर इस लड़की ने अपने घर में ही किया ये गंदा काम, पुलिस रह गई हैरान

इस दौरान चौंकाने वाली कहानी सामने आई।

2 min read
Jul 03, 2018
Boyfriend की खातिर इस लड़की ने अपने घर में ही किया ये गंदा काम, पुलिस रह गई हैरान

रायपुर. पॉश कॉलोनी में एक सिरफिरे युवक की करतूत ने एक युवती को चोरी करने पर मजबूर कर दिया। युवती ने उसे पैसे देने के लिए गहने चुराए। इसके बाद सिरफिरे ने क्राइम ब्रांच को चोरी की सूचना भी दे दी। इससे युवती और उसका ड्राइवर दोस्त चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो गए। पंडरी पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि सिरफिरा युवक कई युवतियों को इसी तरह ब्लैकमेल कर चुका है।

पॉश कॉलोनी अशोका रतन डायमंड के चतुर्थ फ्लोर निवासी सुनीता के घर में पिछले दिनों चोरी हो गई थी। उसके घर से लाखों रुपए के गहने गायब हो गए थे। पीडि़ता की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान चौंकाने वाली कहानी सामने आई।

ये भी पढ़ें

पटरी पर मौत बनकर दौड़ रही थी ट्रेन, लेडी लोको पायलट ने ऐसे बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान

एक युवक ने क्राइम ब्रांच को सूचना दी कि पीडि़ता की बेटी भाविका ने ही चोरी की है और चोरी के गहने अपने एक दोस्त सहदेव धीवर को बेचने के लिए दिया है। इसकी सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने सहदेव को पकड़ा। इसके बाद भाविका से पूछताछ की। भाविका ने घर से गहने चुराना कबूल किया। उसके कब्जे से 3 लाख 22 हजार रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। सहदेव ड्राइवरी करता है।

क्राइम ब्रांच ने नहीं की कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक सहदेव ड्राइवर है। वह पीडि़ता के रिश्तेदारों की गाडिय़ां चलाता था। इस दौरान भाविका से उसकी पहचान हो गई थी। इसकी जानकारी कॉलोनी के ही एक सिरफिरे युवक को हो गई। वह युवती को उसके परिजनों को जानकारी देने के नाम से डराने-धमकाने लगा। इससे युवती घबरा गई। सिरफिरा युवक फिर युवती से पैसे मांगने लगा।

परिजनों को जानकारी नहीं देना पड़ा महंगा
परिजनों को जानकारी होने के डर से युवती सिरफिरे युवक को पैसा देने लगी। इसके बाद सिरफिरे ने युवती को सहदेव से बातचीत बंद करने के लिए दबाव डालने लगा। साथ ही युवती को कई तरह से ब्लैकमेल करने लगा। बार-बार सिरफिरे युवक को पैसे देने से युवती परेशान हो गई।

उसे पैसा देने के लिए उसने अपने घर में रखे जेवर चोरी कर लिए और उन जेवरों को सहदेव को दिया। उससे कहा कि जेवर बेचकर पैसे देना। सहदेव ने जेवर बेचने की कोशिश शुरू कर दी थी। इसकी जानकारी सिरफिरे युवक को मिली। उसने क्राइम ब्रांच को सूचना दे दी। इसके बाद युवती और सहदेव को पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें

मां-बाप, गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव घर में दफनाने वाले उदयन की कोर्ट में हुई पेशी, 65 गवाह देंगे बयान
Published on:
03 Jul 2018 04:19 pm
Also Read
View All