रायपुर

बीमार गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बुलाया आधी रात अस्पताल, कहा वक्त कम है और फिर करने लगे ये काम

जिला अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ अस्पताल में एडमिट युवती के...
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 12:19 PM IST
girlfriend in hospital
बीमार गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बुलाया आधी रात अस्पताल, कहा वक्त कम है और फिर करने लगे ये काम

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कोरबा के जिला अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ अस्पताल में एडमिट युवती के हरकत से हडकंप मच गया। जी, कोरबा के जिला के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गाँधी जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए एडमिट एक युवती ने अपने बॉय फ्रेंड को बुलाकर शर्म की सारी हदें पार कर दी। अलबत्ता, मरीजों के शिकायत के बाद प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गया और उसकी छुट्टी कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार परसाभांठा निवासी 24 वर्षीय युवती ने तीन दिन पहले जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जिसका महिला वार्ड में इलाज चल रहा था।

अस्पताल में मौजूद मरीजों ने बताया कि जब से युवती की तबियत में सुधार हुई है , वह लगातार मोबाइल से बात करती रहती थी। हद तो तब हो गई जब उसने शनिवार की देर रात अपने बॉयफ्रेंड को महिला वार्ड में बुलाकर अश्लील हरकत करने लगी। वार्ड में मरीजों की परवाह किए बिना युवक को अपने बिस्तर में सुलाए रखी और अश्लील हरकत करने लगी।

सुबह मरीजों ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। जिसके बाद फटकार लगाते हुए तत्काल उसे अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया युवती के परिजन भी उसके इस हरकत से परेशान है। युवती की मां ने मिडिया से बातचीत में बताया कि सात साल पहले भी उसने खुदकुशी की कोशिश की थी। हालांकि वह प्रेम-प्रसंग का मामला था। लेकिन दो-दो बार इसी घटना को अंजाम देना समझ से परे है।

बहरहाल, युवती अभी इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गयी है लेकिन उसकी इस हरकत को देखते हुए इंदिरा गाँधी जिला चिकित्सालय ने सख्ती दिखते हुए उसे छुट्टी दे दी है।

Updated on:
20 Jun 2018, 12:19 PM IST
Published on: