27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात को पत्नी बोली- हाथ में कुछ काटा, पति ने लाइट जलाकर देखा तो रह गया सन्न

पति के साथ सो रही पत्नी ने दूसरे दिन तोड़ दिया दम, घर के सदस्यों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Jun 2018, 3:17 PM IST

Body

Dead body

अंबिकापुर. पति-पत्नी मंगलवार की रात एक साथ घर की परछी में जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान आधी रात को कुछ काटने का अहसास होने पर पत्नी की नींद खुल गई। उसने पति को जगाया और कहा कि हाथ में कुछ काट लिया है। जब पति ने लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर में जहरीला सांप लेटा हुआ था।

आनन-फानन में वह पत्नी को लेकर अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। यहां इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से बच्चों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


जशपुर जिले के तपकरा थानांतर्गत ग्राम केरसाई निवासी शांता पति सीमोन 40 वर्ष मंगलवार को बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में ही थी। रात में खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए, जबकि शांत अपने पति के साथ घर की परछी में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रही थी।

रात करीब 2 बजे उसे कुछ काटने का अहसास हुआ तो उसकी नींद खुल गई। वह उठकर बैठ गई और पति को जगाया। उसने कहा कि उसके हाथ में कुछ काट लिया है तो दर्द हो रहा है। यह सुनकर पति ने लाइट जलाई तो देखा कि बिस्तर पर जहरीला सांप पड़ा हुआ था। यह देख दोनों के रोंगटे खड़े हो गए।

इसके बाद आनन-फानन में रात में ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार पश्चात रेफर कर दिया गया। पति द्वारा उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शरीर में जहर फैल जाने के कारण इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया।


घर में पसरा मातम
पति जब पत्नी का शव लेकर घर पहुंचा तो उसके बच्चों के रोने का ठिकाना न रहा। घटना में मौत से परिजन सहित गांव में मातम पसरा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग