8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गम में डूबे कपिल को Ex- Girlfriend का करारा जवाब, लगाया था ब्लैकमेलिंग का आरोप

कपिल का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' बंद हो चुका है।

3 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Apr 21, 2018

kapil

kapil

कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले काफी दिनों से गलत कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' बंद हो चुका है। उनकी कई दोस्तों से दूरियां बढ़ गई है।खबर है कि इन सभी वजहों से वह डिप्रेस चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आपा खो कर कुछ विवादित पोस्ट अपने Twitter Account पर भी शेयर किया। साथ ही उन्होंने अपनी Ex- Girlfriend और पूर्व मैनेजर प्रीति सिमोस और उनकी बहन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कपिल के इस कंपलेन की कॉपी मीडिया में लीक हो चुकी है, जिसमें उन्होंने धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए है।

प्रीति सिमोस ने किया पलटवार
कपिल के इस आरोप पर प्रीति सिमोस ने पलटवार किया है। प्रीति ने कहा,' कपिल शर्मा, एक्स गर्लफ्रेंड का परेशान करना और पैसे ऐंठने वाला प्लॉट अब आउटडेटेड कहानियों में शुमार हो चुका है । जब तक मैं और मेरी बहन नीति इस शो से जुड़े थे तब को शो हिट था, जैसे ही हमें हटाया गया शो फ्लॉप हो गया, उसकी टीआरपी गिर गई ।' टिकट बेचने के आरोपों पर प्रीति ने कहा कि उन्होंने टिकट बेचने वालों को रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने उन लोगों से लड़ाई की थी जो शो की टिकट ब्लैक में बेचने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि एक शो के लिए 30 हजार रुपये का दाम बहुत ज्यादा है।'

कपिल की शिकायत
खबरों के अनुसार, पुलिस कंपलेन में कपिल ने लिखा , 'शूटिंग शेड्यूल से लेकर गेस्ट कॉर्डिनेशन तक, सब कुछ प्रीति ही मैनेज कर रही थी। इस काम के लिए मैं उसे दो लाख रुपये हर महीने देता था। जल्द ही मैंने उसकी बहन नीति को भी काम पर रख लिया और उनकी सैलरी भी बढ़ा दी।' कपिल ने आगे बताया, 'मैंने टैलंट मैनेजर के तौर पर एक लड़की को काम पर रखा था। लेकिन प्रीति और नीति ने यह कहकर उसको निकलवा दिया कि वह लोगों से शो में आने के लिए पैसे लेती है। मगर बाद में मुझे पता चला कि पैसे प्रीति और नीति लेती थीं। जो पहली कतार में बैठता था, उससे ज्यादा पैसे लिए जाते थे।' कपिल ने शिकायत में कहा है, 'ये दोनों बहने सेलिब्रिटी गेस्ट भी मैनेज करती थी। कई बार दोनों मुझ तक कई जरूरी जानकारी नहीं पहुंचाती थी।

कपिल ने कहा-भरोसे को तोड़ा
प्रीति और नीति दोनों ने मेरे भरोसे को तोड़ा है, साल 2016 में मैंने प्रीति और नीति की हरकतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें काम में सुधार करने की हिदायत दी। जब उन्हें लगा कि वह पकड़ी जाएंगी तो उससे पहली ही उन्होंने खुद कंपनी छोड़ दी लेकिन 3 दिन के बाद दोनों बहनें एक बार फिर मेरे पास आईं और पुरानी बातें भूलकर फिर से नई शुरुआत करने की बात बोलीं और काम भी शुरू कर दिया लेकिन 3 महीने के बाद फिर से विवाद हुआ और मार्च 2017 में फिर से दोनों अलग हो गईं।

प्रीति ने किया ब्लैकमेल
फरवरी 2018 में मैंने प्रीति से उनके घर पर मुलाकात की। दरअसल वह एक वेबसाइट के साथ मिलकर लगातार मेरे बारे में नकारात्मक खबरें दे रही थीं। इस बारे में बात कर मैंने उनसे यह मुद्दा खत्म करने की गुजारिश की, लेकिन उसने मुझे जवाब दिया- 'मेरे बगैर तुम इंडस्ट्री में कुछ काम नहीं कर सकते। मैं तुम्हें छोडूंगी नहीं। मैं तुम्हें इंडस्ट्री से खत्म करके ही छोडूंगी और अगर तुम्हें इन सबसे छुटकारा चाहिए तो हमें 25 लाख देना होगा।' यह बातें सुनकर मैंने उससे पूछा कि 'किस बात का 25 लाख .. उसने जवाब दिया मुझे आगे भी देना है। मैं प्रीति को पैसे देने से इंकार करते हुए उसके घर से निकल गया।